• Sat. Jul 27th, 2024

कुलपति प्रो. चक्रवाल ने राज्यपाल से मिलकर कई विषयों पर की चर्चा

Byinfobilaspurtimes

Mar 4, 2023

बिलासपुर। गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से दिल्ली में मुलाकात की। कुलपति प्रो. चक्रवाल ने राज्यपाल का शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर कुलपति ने स्वयं द्वारा संपादित दो पुस्तकें ‘‘बिरसा मुंडा- जनजातीय गौरव” व “भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के जनजातीय नायक” की प्रतियां राज्यपाल को भेंट की। कुलपति प्रो. चक्रवाल ने कहा कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय होने के अपने गुरुत्तवर दायित्व के निर्वहन के क्रम में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार सक्रियता के साथ प्रगतिशील है। उन्होंने राज्यपात से चर्चा के दौरान बताया कि कॉलेज में महिमा गुरु पीठ की स्थापना की गई है। साथ ही थाइलैंड के विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.