• Fri. Oct 18th, 2024

मुट्ठी भर के भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली मशाल रैली, इधर पूर्व मंत्री अमर नाराज होकर लौटे

बिलासपुर |

भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को होने वाली महतारी हुंकार रैली से पहले मशाल रैली निकाली। इस मशाल रैली में मुट्ठी भर के लोग ही शामिल रहे।

 

    रैली में शामिल युवा मोर्चा ओर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

जानकारी के मुताबिक इधर रैली नहीं आयोजित करने की सलाह के दे रहे पूर्व मुख्य मंत्री अमर अग्रवाल नाराज होकर वापस चले गए। इससे कुछ लोग अब गुटबाजी का भी नाम दे रहे हैं। जानकारी मिली की अमर अग्रवाल ने शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारी करने को कहा, लेकिन युवा मोर्चा ने उनकी बात नहीं सुनी और शहर में रैली निकली।

महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के बयान- महंगाई मुद्दा नहीं कांग्रेस को घेरना मुद्दा है। इस पर पहले ही भाजपा की किरकिरी हो चुकी है, लेकिन अब कार्यक्रम को लेकर भी नेताओ की नाराजगी सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.