• Sat. Jul 27th, 2024

अजीत जोगी ने जब से अपनी अलग पार्टी बनाई, तब से कांग्रेस पीछे लगी हुई- प्रशांत

Byinfobilaspurtimes

Nov 19, 2022

बिलासपुर | ऋचा जोगी के खिलाफ जाति प्रमाण पत्र मामले में दर्ज एफआईआर के विरोध में जेसीसीजे ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका है।

मुंगेली में ऋचा जोगी के खिलाफ जाति प्रमाण पत्र मामले को लेकर FIR की गई है। गुरुवार को इसके विरोध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन शहर अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया। शहर अध्यक्ष जेसीसीजे प्रशांत ने कहा कि अजीत जोगी ने जब से अपनी अलग पार्टी बनाई है। तब से ही अब कांग्रेस पार्टी उनके पीछे लगी हुई हैं। सोनिया गांधी ने खुद अजीत जोगी को पार्टी में आदिवासी विभाग का प्रमुख बनाया था।

पदयात्रा रोकने के लिए एफआईआर दर्ज की

शहर अध्यक्ष प्रशांत ने कहा कि आगामी दिनों में जोगी कांग्रेस जोगी जनअधिकार यात्रा प्रदेश भर में निकालने वाली है। ऐसे में इस यात्रा को रोकने के लिए ऋचा जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हम इस मामले पर न्यायालय के शरण में जाएंगे। हमें देश की न्याय प्रणाली पर विश्वास है। इस दौरान बडी संख्या में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.