• Tue. Jul 23rd, 2024

क्षेत्र में विकास के लिए हम लगातार कर रहे प्रयास- विधायक रजनीश

Byinfobilaspurtimes

Nov 18, 2022

बिलासपुर (बेलतरा)| नगोई सबस्टेशन से उरैहापारा तक लोकनिर्माण विभाग से 1करोड़ 56 लाख की स्वीकृत विधायक रजनीश सिंह की पहल से हुई है। इस बनने वाले रोड का बेलतरा विधायक सिंह ने भूमिपूजन किया। विधायक सिंह ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुप्रतीक्षित और जायज मांग थी। इसे पूरा किया गया है। साथ ही कहा कि इस रोड के बनने से आवागमन में सुविधा होगी। स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को सड़क खस्ताहाल होने से तकलीफ होती थी। वह अब दूर हो जाएगी। विधायक ने आगे कहा क्षेत्र में विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस रोड की स्वीकृति के लिए ग्रामवासियों ने विधायक का आभार जताया है। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू (डब्बू), जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, तिलक साहू, झगर राम सुर्यवंशी, राजेश सुर्यवंशी, रामनिवास शर्मा, राजेन्द्र अग्रहरि, किशोर मंजारे, अनिल पाण्डेय, पुरषोतम पटेल, कपिल डोंगरे, बुधनाथ पैगोर, प्रदीप शास्त्री, संजय पाण्डेय, संतोष ठाकुर, टीकम ठाकुर, अजित राम पटेल, रामायण पटेल, सीता राम ध्रुव, धर्मेन्द्र शास्त्री, भानु शास्त्री, मोहन गुप्ता, मनहरण केशरवानी, श्रीकांत दुबे, हेम लाल यादव, रामफल यादव, अजय धीवर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.