• Sat. Jul 27th, 2024

गोलीकांड के बाद फिर एक व्यक्ति की मौत, हत्या की जताई गई आशंका

Byinfobilaspurtimes

Dec 15, 2022

बिलासपुर | शहर अभी गोलीकांड से उभरा ही नहीं और फ़िर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया।

इन दिनों न्यायधानी में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। न्याधानी अब अपराध का गढ़ बनते जा रहा है। आए दिन गोली चलना, हत्या करना, दुष्कर्म करना तलवार लेकर घूमने, चाकूबाजी करना आम बात ही हो गई है। गुरुवार को ही शहर में गोलीकांड की घटना घटी है और शुक्रवार को फिर एक लाश शहर के तारबहार थाना क्षेत्र के लिंक रोड स्थित एक मकान में उसके ही घर की चौखट के खून से लथपथ उस व्यक्ति की लाश मिली।इस दौरान तारबहार थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना लोगों ने तारबहार थाना को दी है।

खून से लथपथ पड़ा व्यक्ति।

तारबहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। जानकारी के मृतक शिक्षक था, जिनका नाम दीपक श्रीवास्तव बताया जा रहा है। फिलहाल मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। आस पास के लोग हत्या होने की आशंका जता कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.