• Sat. Jul 27th, 2024

केंद्रीय मंत्री समृति इरानी के बिलासपुर आने पर प्रशासन का रोड़ा, भाजपाइयों को महिला हुंकार रैली की नहीं मिली अनुमति

बिलासपुर | 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित हुंकार रैली में भाजपा की कद्दावर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी शामिल होंगी। इस रैली में बीजेपी महिला मोर्चा शक्ति प्रदर्शन कर कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करेगीं। बीजेपी ने एक लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने का दावा किया है। इधर, भाजपा की इस रैली और प्रदर्शन को रोकने लिए प्रशासन ने अनुमति का रोड़ा खड़ा कर दिया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा है कि भाजपा को रैली और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।

भाजपा की इस रैली से पहले ही जिला प्रशासन ने 14 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया था। आदेश में लिखा था कि शहर के भीर रैली निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही आदेश में लिखा था कि शहर के भीतर किसी भी तरह से धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक रैली को अनुमति नहीं देने का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने हाईकोर्ट, जिला न्यायालय, एसपी ऑफिस, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सिम्स जैसी जगहों पर धारा 144 लागू कर दिया है। ऐसे में यहां भी रैली और धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित है। बीते दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ ही कई नेताओं ने कलेक्टर से मिलकर अपने आयोजन की जानकारी दी थी, लेकिन कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं को किसी भी तरह की रैली और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही कलेक्टर ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने आयोजन की सूचना दी है। पर नियम विरुद्ध रैली और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। उनकी ओर से सभा करने के संबंध में भी अनुमति नहीं ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.