• Sat. Jul 27th, 2024

कार और बाइक के बीच भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत

बिलासपुर |  पथरिया-सरगांव मेन रोड में बाइक‎ व कार की आमने सामने भिड़ंत से‎ बाइक सवार युवक की मौके पर ही‎ मौत हो गई। वहीं जबकि दूसरा‎ युवक गंभीर रूप से घायल हो‎ गया, जिसका इलाज पथरिया‎ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल‎ रहा है।‎ मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है

रविवार‎ को मृतक विजय टंडन पिता‎ नारायण (41) ग्राम पथरगढ़ी‎ निवासी अपने साथी तुलाराम साहू‎ पिता प्रेम सिंह (44) ग्राम ठेहका‎ भाटापारा निवासी के साथ बाइक‎ क्रमांक सीजी-10 ईजी-8067 हीरो‎ होंडा में सवार होकर पथरिया से‎ बिलासपुर जा रहे थे। तभी नगर से‎ लगे ग्राम जुनवानी खेल मैदान के‎ पास शाम 5.30 बजे के करीब‎ विपरीत दिशा से आ रही अर्टिगा‎ कार क्रमांक सीजी-10 एम-3561‎ के चालक ने लापरवाही पूर्वक‎ वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर‎ मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि‎ कार और बाइक दोनों रोड से नीचे‎ जा गिरे। हादसे में बाइक‎ चालक विजय टंडन की मौके पर‎ ही मौत हो गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का इलाज जारी

साथी‎ को गंभीर चोट आई है, जिसे‎ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती‎ कराया गया। घायल का इलाज चल‎ रहा है। घटना की जानकारी होते ही‎ क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक‎ मृतक व घायल को देखने‎ अस्पताल पहुंचे। विजय की मौत‎ पर शोक जताते हुए घायल युवक‎ से बात कर उसका हाल चाल‎ जाना।‎

Leave a Reply

Your email address will not be published.