• Mon. Jul 22nd, 2024

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भरी हुंकार, बोलीं- भूपेश बघेल का होमवर्क राहुल गांधी की तरह कच्चा हो गया

बिलासपुर |बीजेपी महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर में शामिल होने पहुंची। उनका मंच पर भाजपाइयों फूल के माला से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ा रहा। आने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने शंखनाद कर दिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे भी लगाए।

महिला हुंकार रैली में भाजपाइयों का उमड़ा जन सैलाब।

 

जनसभा को संबोधित करती केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी।

 

केंद्रीय मंत्री ने मंच पर हुंकार भरते हुए भारत माता की जय के नारे लोगों के साथ लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को जनता में ज्यादा रूचि नहीं, जनता कि तिजोरी कैसे लूटी जाए इसमें रूचि है। उन्होंने कहा विपदा की घड़ी में एक तरफ मोदी घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे। दूसरी तरफ यहां भूपेश सरकार लोगों के घर में शराब पहुंचा रही थी। एक तरफ जीवन का सामान पहुंचाया जा रहा था, दूसरी तरफ मौत का सामान पहुंचाया जाया रहा था। साथ ही पूछा कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है। सोनिया या सौम्य ? उन्होंने कहा जिस तरह अमेठी में जीत अब A फॉर अमेठी और B फॉर बिलासपुर और कि फॉर छत्तीसगढ़ में कमल छा जाएगा। उन्होंने पूछा कि 6000 हजार महिलाओं के बलात्कार क्यों हुए। आगे कहा कांग्रेस की सरकार ने 16 लाख परिवारों की छत छीन ली। पीएम आवास का लाभ पूरे देश की जनता को मिल रहा है। पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इस योजना को ही बंद कर दिया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सरोज पांडेय, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रमन सिंह, सरोज पांडेय समेत प्रदेश के अन्य नेता मौजूद रहे।

रैली में शामिल भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा- कि जब ले बेइमानों कांग्रेसी मन सुने हे स्मृति इरानी बिलासपुर म अवइया हे तब ले कांग्रेसी मन डर म थर थर कांपत हे। साथ ही कहा कि ऐ दारी तख्त बदल दो ताज बदल दो बेइमानों का राज बदल दो।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सभा में कहा- कि कांग्रेसी मन ल आज नींद नई आए, अउ ओमन अपन बोरिया बिस्तर बांधे के तैयारी करत हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.